कौशाम्बी, मार्च 22 -- करारी इलाके की एक छात्रा से आए दिन छेड़खानी करने के बाद शोहदे ने साथी के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने छात्रा व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। करारी क्षेत्र की महिला का कहना है कि उसकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पड़ोसी गांव महेंद्र का रहने वाला पुरुषोत्तम काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ था। वह कहीं भी आते-जाते वक्त छेड़खानी करता था। छात्रा की शिकायत पर उसके माता-पिता उलाहना लेकर आरोपी के घर गए थे। आरोप है कि तब उसके परिवारीजन गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए थे। इधर, पुलिस ने भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़िता के मुताबिक इसी से आरोपी का हौसला बढ़ गया। 23 फरवरी को बोर्ड की परीक्षा देने जाते वक्त आरोपी ने रास्ते से अपने एक साथी के साथ मिलकर छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.