छेड़खानी के आरोप में राजनीतिक रसूखदार जेल गया
बोकारो, मई 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास मु0 पुलिस ने सोमवार को छेड़खानी के मामले में राजनीतिक रसूख रखने वाले सपन दत्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसके खिलाफ थाना क्षेत्र के चेचकाधाम मंदिर के पास दुकान चलाकर जीवन यापन करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप था, जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने बेरहमी से मारपीट करते हुए उसे जख्मी कर दिया था। बचाव में आए पीड़िता के पति को भी मारपीट कर जख्मी किया गया था। पीड़िता के लिखित शिकायत पर पुलिस ने कुम्भरी गांव के रहने वाले सपन दता को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया था। पीड़िता के अनुसार वो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की हिस्सा है। पति पत्नी एक दुकान के सहारे पूरा परिवार चलाते है। आरोपी पिछले दो वर्ष से उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए लगातार पूछा करते हुए दबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.