छेड़खानी के आरोप में बिहार के शम्स आलम एशियन पैरा गेम्स से वापस, नौकरी पर भी संकट
पटना, अक्टूबर 22 -- पटना, मुख्य संवाददाता। जापान के नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में शामिल भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर होटल की महिला कर्मचारी से कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। शम्स आलम बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। 40 वर्षीय शम्स पर भारतीय पैरालंपिक समिति आजीवन प्रतिबंध लगा सकती है। इस बीच, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार सरकार ने भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है। उनकी सरकारी नौकरी पर भी खतरा मंडरा गया है। प्राधिकरण के डीजी रवींद्रण शंकरण ने गुरुवार को बताया कि पीसीआई की रिपोर्ट के आधार पर शम्स के खिलाफ राज्य स्तर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्हें दो साल पहले बिहार सरकार की 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत सरकारी नौकरी दी गई थी। वर्तमान में वह वित्त विभाग में पदस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.