सीतामढ़ी, जून 13 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। शहर के मेहसौल चौक के समीप शनिवार की शाम छेड़खानी के आरोप में दो युवकों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, दो लोग हिरासत मेंघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सड़क से गुजर रही एक युवती संग कथित रूप से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। युवती को परेशान देखकर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया व दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। घटना मेहसौल थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, लेकिन शुरुआती समय में पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। इस दौरान बड़ी संख्या में ल...