जौनपुर, मार्च 13 -- खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बगल गांव निवासी युवक उसके घर में अश्लील सामग्री, फोटो आदि अक्सर फेंकता रहता था। एक दिन घर में अकेली देख वह घुसकर गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी युवती स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि महमदपुर गांव निवासी सचिन राव उसे परेशान किया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपित भाग गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...