छेड़खानी के आरोपी पुजारी ने थाने लगाई फांसी, बेटे का आरोप- मंदिर से हटाने के लिए रची गई साजिश
संवाददाता, अगस्त 11 -- UP News: यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पॉक्सो आरोपी बुजुर्ग पुजारी ने सोमवार को गुरसरांय थाने में फांसी लगाकर जान दे दी। बाथरूम में लुंगी के सहारे फंदे पर लटके पुजारी की लाश लटकती देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुजारी को 9 साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। मृतक के बेटे ने पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही दो लोगों पर आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कराया । मामले में एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। गुरसरांय थाना क्षेत्र के गांव सिंगार के रहने वाले 62 साल के राजेंद्र प्रसाद दुबे एक मंदिर के पुजारी थे। उन पर 9 साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था। रविवार को पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाई और रात भर उनसे पूछताछ की गई। सोमवार सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.