नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- बिहार से समस्तीपुर से पुलिस और बदमाश का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका काफी चर्चा हो रही है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच 122 बी पर अमन सिनेमा के समीप बुधवार की घटना बताई जा रही है। महिला के साथ छेड़खानी की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम के साथ एक युवक ने हाथापाई और अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने दारोगा का कॉलर पकड़ लिया और शर्ट फाड़ दिया। आरोपी ने पुलिस वाले के साथ जमकर दुर्व्यवहार किया। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्ट नहीं करता। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। हालांकि, कार्रवाई के लिए पुलिस वालों को बहुत मेहनत करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सिनेमा हॉल के समीप एक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने की सूचना स्थान...