दुमका, अप्रैल 29 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली पाकर महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सरडीहा गांव निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस लगातार युवक की तलाश में थी। बताया गया कि घर में अकेली महिला को पाकर आरोपी युवक घर के अंदर घुस गया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर युवक मौके से भाग निकला। बताया जाता है कि पूर्व में भी आरोपी द्वारा अन्य के साथ भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका था। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में मामला नहीं सलटने पर पुलिस में प्राथमिक दर्ज कराई गई। इसके बाद पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.