कानपुर, अप्रैल 1 -- सरसौल। महाराजपुर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी की शिकायत पर शोहदे पर शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस की लापरवाही के कारण देर शाम शोहदे ने दोबारा छात्रा के घर पहुंचकर परिवार को धमकाया। इसके बाद पीड़ित पिता ने एसीपी महाराजपुर से मामले की शिकायत की। महाराजपुर के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि बीते सप्ताह स्कूल से स्कूल आते जाते वक्त गांव का युवक छेड़खानी कर रहा था। तीन दिन पहले स्कूल से लौटते वक्त आरोपित ने हाथीगांव रेलवे क्रासिंग अंडर पास पर बेटी को दबोच लिया। विरोध करने पर चाकू दिखाकर अश्लील वीडियो बनाने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आरोपित जाने से मारने की धमकी देकर भाग निकला। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए आरोपित पर शांतिभंग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.