लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर इलाके में दूध खरीदने गई युवती से युवक ने छेड़खानी की। इसकी शिकायत करने पर आरोपी, उसकी मां व बहन ने पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट व गाली गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंदिरानगर निवासी महिला के मुताबिक उनकी 18 वर्षीया बेटी 29 सितंबर की शाम को गांव में दूध लेने गई थी। वहां मौजूद नील शुक्ला ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर धमकी भी दी। घर पहुंचकर पीड़िता ने मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी की मां सरिता शुक्ला को कॉल कर घटना की जानकारी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद सरिता शुक्ला अपने बेटे और बेटी के साथ उनके घर पहुंची और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.