एटा, अप्रैल 30 -- छेड़खानी की शिकायत करके लौट रहे घरवालों पर हमला कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। मारपीट, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला थाना रिजोर के एक गांव का है। पिता ने बताया कि बुधवार शाम को बेटी खेत पर गई थी। आरोप है कि गांव के ही आरोपी ने बेटी के साथ छेड़खानी की। छेड़खानी की शिकायत करने परिवारीजन थाना रिजोर पहुंचे। आरोप है कि उन लोगों ने पीड़ित, घरवालों पर हमला कर दिया, जिसमें चोट लगने पर पांच लोग घायल हो गए। घायलों को भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल माीडिया पर वायरल हो रहा है। एसओ प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.