रांची, जून 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू सरनाटोली निवासी युवती बरखा खलखो के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की गई। घर में घुसकर मारपीट करने के बाद आरोपी मामले की जानकारी पुलिस को देने पर जानसे मार डालने की धमकी देकर भाग निकलने में कामयाब रहे। पीड़िता के आवेदन पर कडरू बागीचाटोली के मो लाला, साबिर खान, अरमान अंसारी आदि पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि गुरुवार को सूचक रात नौ बजे छोटी बहन के साथ घर लौट रही थी, रास्ते में अश्लील फब्ती कसते हुए उसे ई-रिक्शा से धक्का मारने का प्रयास किया गया। इसका सूचक ने विरोध किया और प्रतिकार करते हुए चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद सूचक अपने आवास पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही मो लाला अपने साथ 15 लड़कों को लेकर आ धमका और मारपीट की। इस क्रम में सभी ने सूचक के साथ अश्लील हरक...