गोपालगंज, फरवरी 21 -- कटेया। विगत 19 फरवरी को स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक युवक ने महिला से छेड़खानी का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में अग्रीम साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। महायज्ञ के लिए आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा कटेया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बगही बाजार में आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के साथ ही चार दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। बगही बाजार स्थित माता गायत्री एवं हनुमान मंदिर प्रांगण में 22 फरवरी से 25 फरवरी तक महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार, इस दौरान विभिन्न धार्मिक संस्कारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.