छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
गोरखपुर, जून 30 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल गांव की शिवकुमारी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक किशोर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शिकायत लेकर जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो किशोर और उसके पिता ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और लाठियों से मारपीट करने लगे, जिसमें राधेश्याम यादव घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.