बक्सर, मार्च 29 -- पेज तीन के लिए ---- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। छेड़खानी का विरोध करना एक महिला को काफी महंगा साबित हुआ। शिकायत करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में निमेज गांव की नियां देवी ने आरोप लगाया है कि शौच के लिए वह घर के बाहर खेत में गई थी। तभी, एक नामजद आरोपित ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। किसी तरह से वह बच के घर पहुंची और इसकी जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद वह परिजनों के साथ आरोपित की माता से शिकायत करने गई तो आरोपित के साथ उसके परिजनों ने उसकी डंडे से मारपीट करते हुये केस में फंसाने की भी धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के बयान पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो महिला सहित चार लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.