गोरखपुर, मार्च 8 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर गर्भवती महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, वह घर के पास नल पर स्नान कर रही थी, तभी करमहा गांव निवासी किशन वहां पहुंचकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे पति को भी पीटा गया। आरोप है कि बाद में आरोपी के भाई रोशन और बहन भी पहुंच गए और दोनों को पीटते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...