छेड़खानी का विरोध करने पर चचेरे भाइयों की पिटाई
आरा, जून 25 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में गुरुवार की सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर दो चचेरे भाइयों की पिटाई कर दी गई। इसमें दोनों घायल हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में चकिया गांव निवासी राजभोज सिंह के पुत्र अर्जुन कुमार और विजय सिंह के पुत्र इंद्रजीत कुमार शामिल हैं। परिजन ने बताया कि अर्जुन कुमार की बहन बुधवार की देर शाम बाजार से घर लौट रही थी। तभी गांव के मोड़ के समीप खड़े गांव के कुछ युवकों की ओर से उसके साथ छेड़खानी की गई और उसका हाथ पकड़ लिया गया गया था। बहस की सूचना पर पर वे लोग उन लड़कों को खोजने गए, तो वहां कोई नहीं मिला। गुरुवार की सुबह अर्जुन कुमार और इंद्रजीत कुमार उन लड़कों से पूछने गए, तो उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उन युवकों की ओर से लाठी-डंडों से दोनों की पिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.