छेड़खानी का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला
दरभंगा, मई 8 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। हरद्वार गांव की मंदिर में पूजा करने गई एक 15 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी तथा विरोध करने पर उसके चाचा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 6 मई की बताई जाती है। जख्मी व्यक्ति के नाक पर सात टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने घनश्यामपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षीया भतीजी घर के समीप स्थित कालेश्वरनाथ मंदिर पूजा करने गई थी। इसी दौरान मंदिर के सामने दुकान चलाने वाला अमरचंद लाभ (50) नाबालिग लड़की के साथ अश्लील बातें करने लगा और छेड़खानी की। परिजनों के अनुसार जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी तथा बुरी नीयत से पकड़ने का प्रयास किया। डरी-सहमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.