लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ,संवाददाता। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक परिवार के लिए छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किराये के मकान में घुसकर महिला,उसके पति और बेटी की जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़िता के अनुसार उसके घर के सामने स्थित शराब ठेके के पास हेमू नाम का व्यक्ति ठेला लगाता है। करीब एक वर्ष पहले उसने किसी तरह महिला का नंबर हासिल कर उसे फोन करना शुरू कर दिया और लगातार परेशान करने लगा। तंग आकर महिला ने बीते पांच-छह महीने से उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में घूरना और छेड़खानी करना शुरू कर दिया।शनिवार को जब पीड़िता के पति ने आरोपी की इस हरकत पर आपत्ति जताई तो दोनों के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.