छेड़खानी का मुकदमा वापस न लेने पर तमंचा सटाकर धमकाया
सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर, संवाददाता। छेड़खानी का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी ने घर में घुसकर दंपति को धमकाया। विरोध पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली निवासी पीड़िता के मुताबिक हरदोई शहर कोतवाली बावन चुंगी निवासी मनीष मिश्रा उसे बीते दो वर्ष से परेशान कर रहा था। पूर्व में वह उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज करा चुकी हैं। आरोपी उनपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। मुकदमा वापस न लेने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि वह बीते 27 मई को हरदोई से आ रहीं थी। आरोपी मनीष मिश्रा भी उनका पीछा करते हुए उसके घर में घुस आया। घर में घुसते ही उनपर और उनके पति को मुकदमा वापस न लेने पर धमकाने लगा। विरोध पर आरोपी मनीष ने उनपर तमंचा तान दिया। खुद को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.