चंदौली, मार्च 1 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि (प्रधानपति) पर छेड़खानी के प्रयास का आरोप लगाई है। आरोप है कि करीब एक माह पूर्व हुई घटना की तत्काल सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस ने प्रधानपति के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। वही दूसरे धारा में चालान कर खानापूर्ति कर ली गई। इस क्रम में पीड़िता के पति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। पीड़िता के पति का आरोप है कि ग्राम पंचायत में वनभूमि पर अवैध रूप से बनवाए जा रहे मुख्यमंत्री आवास का विरोध करने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। वहीं समर्थकों ने भद्दी-भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.