छेड़खानी का नामजद आरोपित गिरफ्तार
बेगुसराय, मई 12 -- भगवानपुर। छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट के फरार आरोपित को थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान चंदौर निवासी रविलास महतो के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 96/26 में उक्त नामजद आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.