मधेपुरा, अक्टूबर 18 -- कुछ दिनों पहले बिहार के अलग-अलग जिलों में महिलाओं के खिलाफ सरेआम घिनौनी अपराध की कई तस्वीरें सामने आई थीं। कई मामलों में पुलिस ने कठोर कार्रवाई भी की थी। लेकिन इन मामलों से बिहार की छवि को नुकसान पहुंचा था। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने ऐसी घटनाओं पर रोष जाहिर किया था और ऐसे हैवानों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी उठाई थी। अब पप्पू यादव ने कहा है कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों का हाथ काट कर लाने वालों को वो 2 लाख रुपये का इनाम देंगे। पप्पू यादव दुर्गा पूजा के अवसर पर मधेपुरा में आयोजित खुर्दा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। यहां मंच पर सांसद ने कहा, 'बेटी की तरफ हाथ उठाने वालों के हाथ को काट कर लाइए और पप्पू यादव से 2 लाख रुपया इनाम लीजिए। मैं आपको वादा करता हूं कि जो भी ...