जौनपुर, मई 19 -- जफराबाद। नावघाट पुल पर गुरुवार की शाम को दवा लेने जा रही एक महिला के साथ उसके गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मोटरसाइकिल चढ़ा देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर रविवार की शाम को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की गुरुवार की शाम लगभग चार बजे तबीयत खराब हो गई थी। वह अपनी गूंगी ननद के साथ दवा लेने के लिए नरसिंह चौराहा आ रही थीं। जब वह नावघाट पुल पर पहुंचीं थी तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके ही गांव के विनोद निषाद पुत्र प्रकाश निषाद और संदीप निषाद पुत्र जनार्दन निषाद आ गए। यह भी पढ़ें- मोबाइल और पर्स चोरी में दो नाबालिग धराए आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता व छेड़खानी की। विरोध करने पर बाइक चढ़ान का प्रयास किया। घटना मे...