छेड़खानी और हत्या की कोशिश में डक्कू की बनी रिमांड
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राजघाट थाना क्षेत्र के खोखर टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के मामले में गिरफ्तार सपा नेता जफर अमीन डक्कू की सोमवार को पुलिस ने छेड़खानी और हत्या की कोशिश की धाराओं में न्यायिक रिमांड ले ली है। रिमांड के बाद पुलिस अब जमीन विवाद से जुड़े घटनाक्रम, घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका और उनके बीच हुए विवाद की वजह की जांच कर रही है। मंगलवार को खोखर टोला में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान महिलाओं से विवाद और मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया था। राजघाट पुलिस ने डक्कू को गिरफ्तार कर पहले शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.