छेड़खानी और मारपीट के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर जबरन छेड़खानी करने मना करने पर लात-घूसों से पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दी गई तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि बुधवार की दोपहर वह अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान गांव का ही विनोद पुत्र जगदम्बा जबरन उसके घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आया और छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के विरोध करने और चिल्लाते हुए बाहर भागने पर आरोपित ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं तथा लात-घूंसों व चुल्ले से जमकर मारपीट की। शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे तो आरोपित पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उक्त मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.