गोरखपुर, सितम्बर 9 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में अच्छेलाल साहनी निवासी दिग्विजयनाथ नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। उपनिरीक्षक आशीष चौधरी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...