जमशेदपुर, मार्च 8 -- बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती रोड नंबर-3 के पास महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को बस्ती में हथकड़ी लगाकर पैदल घुमाया, ताकि क्षेत्र में गलत संदेश देने वाले लोगों को चेतावनी मिल सके। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना 5 मार्च की है। उस दिन एक महिला रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी कन्हैया रजक ने महिला को रोककर जबरन सिगरेट पिलाने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.