हाजीपुर, अप्रैल 11 -- जंदाहा। संवाद सूत्र जंदाहा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पानापुर सिलौथर गांव से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी एवं वीडियो वायरल मामले के करीब 1 वर्षों से ज्यादा से फरार नामजद आरोपी को गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी पानापुर सिलौथर निवासी शिवनाथ सिंह के पुत्र पुष्पल कुमार को शुक्रवार को जंदाहा थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मालूम हो कि विगत 22 दिसंबर 2024 को जंदाहा थाना में दर्ज प्राथमिकी में सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री अपने छोटे भाई के साथ साइकिल से जब पानापुर स्थित एक होम्योपैथिक डॉक्टर के पास दवा लाने जा रही थी। उसी दौरान कुछ मनचले युवकों ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ रास्ते म...