नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने कापसहेड़ा बॉर्डर के पास छूट का लालच देकर एक्सपायर्ड खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अब्दुल मन्नान खान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से करीब 2000 किलोग्राम डेयरी उत्पाद और 900 किलोग्राम मैदा, सूजी, आटा व अन्य खाद्य सामग्री बरामद की गई है। डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि एसीपी सतेंद्र मोहन की टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में खराब खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया। जांच में पाया गया कि बरामद डब्बाबंद सामान की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी। एक महिला ग्राहक ने भी शिकायत की कि उसने यहां से खरीदा सामान खराब निकला।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गोदामों से सस्ते दाम पर ऐसे उत्पाद ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.