पलामू, मई 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के वैसे शिक्षक जो टीचर नीड्स असेसमेंट (टीएनए) जांच परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है। छुट्टे हुए शिक्षकों की टीएनए जांच परीक्षा बुधवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में आयोजित होगी। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पलामू जिले में 159 शिक्षक टीएन जांच परीक्षा से विभिन्न कारण से छुट्ट गए हैं। छुट्टे हुए शिक्षकों के लिए टीएनएच जांच परीक्षा बुधवार को आयोजित की गई है। यह शिक्षकों के लिए अंतिम अवसर पर है। इस कारण छुट्टे हुए शिक्षकों को अनिवार्य रूप से बुधवार को होने वाली टीएन जांच परीक्षा में सम्मिलित होने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...