लोहरदगा, मई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत की जनगणना को लेकर आवश्यक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।बैठक में उपायुक्त ने कहा कि भारत की जनगणना का कार्य के अंतर्गत प्रथम चरण में अभी भी जिन मकानों का सूचीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वैसे मकानों के सूचीकरण का कार्य जल्द प्रारंभ कराते हुए पूर्ण कराएं। प्रगणकों के साथ समीक्षा करें और इस कार्य को प्राथमिकता सूची में रखते हुए प्रारंभ कराएं। प्रतिदिन प्रगणकों के कार्यों की समीक्षा करें। उपायुक्त ने आवश्यक निदेश जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को दिये। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्यों की समीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...