कौशाम्बी, मई 6 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में सोशल सेक्टर विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने छूटे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने पर विशेष जोर देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी की शिथिलता पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जारी किया। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों की सूची को परिवार रजिस्टर के साथ मिलान कराए जाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि शत प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। परिवार रजिस्टर के साथ मिलान के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.