छूटे हुए पात्रों को योजनाओं से करें लाभान्वित : डीएम
कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- गांव की समस्या-गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंझनपुर ब्लॉक के चक हिंगुई गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि छूटे हुए पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं की जाए। जिलाधिकारी ने गांव के लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला, आवास आदि योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। मातहत अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाए। उन्होंने ग्रामवासियों से सरकारी स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के बारे में भी बातचीत की। ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.