कन्नौज, अप्रैल 9 -- कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे हुए छात्र-छात्राओं को एक मौका प्रदान किया है। डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि नौ, दस अप्रैल को भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर, राजकीय इंटर कालेज चुन्नीगंज कानपुर में आयोजित होंगी। छात्रों को निर्देश दिए गए कि आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर अवसर का फायदा उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...