छूटे हुए टोलों में जुलाई तक पूरा करें विद्युतीकरण: डीसी
लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सभी छूटे हुए टोलों और गांवों में विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना और संशोधित वितरण क्षेत्र योजना-आरडीएसएस की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिन टोलों तक अभी तक विद्युतीकरण की योजना नहीं पहुंची है, और जहां पहुंच पथ उपलब्ध है, वहां जुलाई माह तक हर हाल में विद्युतीकरण कार्य पूरा करें। वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में, जहां पहुंच पथ उपलब्ध नहीं है, वहां विशेष प्रकार के पोल और अन्य तकनीकी विकल्पों का उपयोग करते हुए विभागीय अनुमति प्राप्त कर कार्य सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.