कोडरमा, अगस्त 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नौ अगस्त रविवार को जिले में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पात्र नागरिकों के लिए फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध रही। एसआईआर को लेकर प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद रविवार को आयोजित विशेष कैंप में छुटे मतदाताओं से ज्यादा नए मतदाता नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे। कई केंद्रों पर भीड़ देखने को मिली, कहीं इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे। अपने नाम, पता समेत अन्य विवरणों की जांच कराने और आवश्यक सुधार के लिए मतदाता केंद्रों पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देखने पहुंचे मतदाता, फॉर्म-8 नहीं मिलने से कई लौटे नए मतदाताओं ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, जबकि नाम, प...