बरेली, अप्रैल 21 -- बरेली। हज यात्रा पर जाने वाले जो यात्री अब तक अनिवार्य टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। ऐसे सभी छूटे हुए हज यात्रियों का टीकाकरण 23 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल लाइन्स में कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोई भी हज यात्री टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए दुबारा 25 अप्रैल को टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुकद्दस हज यात्रा की पहली उड़ान आज, 427 यात्री होंगे रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...