फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता वर्तमान में चल रही घरेलू गैस की मारामारी को लेकर डीएम रविंद्र सिंह ने डीएसओ व आईजीएल कंपनी के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें छूटे मोहल्लो में जल्द से जल्द पाइप लाइन के माध्यम से गैस पहुंचाए जाने के लिए निर्देशित किया। जिस पर बताया गया कि 40 हजार उपभोक्ताओं को तत्काल गैस उपलब्ध कराने की कंपनी की क्षमता है।डीएम ने कहा कि पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति जल्द से जल्द की जाए। आईजीएल के जीए हेड अमित धर ने बताया कि 59 सौ उपभोक्ताओं को पीएनजी की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है। जबकि कंपनी की वर्तमान में कंपनी पाइपलाइन के जरिए 40 हजार से अधिक कनेक्शनधारकों को तत्काल निर्बाध गैस की आपूर्ति किए जाने की क्षमता है। जिस पर डीएम ने पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने तथा कनेक्शन प्रक्रिया को और तेज करने के ...