मधुबनी, अगस्त 12 -- मधुबनी। वर्ष 2026 तक खसरा-रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य को पाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 31 अगस्त तक 9 महीने से 5 साल तक के एमआर-1 और एमआर-2 टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय ने सिविल सर्जन डा. हरेंद्र और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे हैं। समीक्षा में पाया गया कि जनवरी से 30 जून तक जिले में कई बच्चे टीकाकरण से छूट गए थे। अब इन सभी बच्चों की पहचान कर 31 अगस्त तक टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। निर्देश के अनुसार आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी 9 महीने से 5 साल तक के हर बच्चे का घर-घर सर्वे करेंगे। जिन बच्चों ने एमआर-1 या एमआर-2 का टीका नहीं लिया ...