छूटे बच्चों को दी गई पोलियो खुराक
गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई गई। 30 जून को भी डोर टू डोर खुराक पिलाकर अभियान का समापन किया जाएगा। बता दें कि डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार और सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने रविवार को सदर प्रखंड के बजटो से इस तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत की थी। पहले दिन 2403 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सोमवार को घर-घर दवा पिलाई गई। सिविल सर्जन ने कहा कि मंगलवार को भी जिन बच्चों ने बूथों पर आकर दवा नहीं पी है, उन्हें घर जाकर दवा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- तुपकाडीह में दूसरे दिन घर घर दी गई पोलियो की दवा कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है कोई भी बच्चा पल्स पोलियो से ग्रसित न हो और न अभियान से कोई भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.