भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पोलियो से बचाव के लिए जिले में पांच वर्ष तक के छूटे बच्चों को शनिवार को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। पहले चरण में 28 जून से दो जुलाई तक पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि पहले चरण में टी ए के माध्यम से घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई गई थी। इस दौरान कई घर पर ताला लगा था, कई बच्चे बाहर गए थे, वहीं कुछ अभिभावकों ने बच्चों के बीमार होने की बात कह ड्रॉप नहीं पिलवाया। दवा से वंचित ज्यादातर बच्चे दियारा क्षेत्र के हैं। इन इलाकों में चार जुलाई को टीम बी के माध्यम से सभी छूटे बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। ऐसे घरों के बाहर क्रॉस का लाल निशान लगाया गया है। अब शनिवार से टीम बी के सदस्य छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगे। छूटे बच्चों की सूची टीम ए के माध्यम से टीम बी को ...