छूटे पात्रों को जल्द दें पेंशन का लाभ
कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में सोशल सेक्टर विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की गुरुवार को प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि परिवार रजिस्टर के साथ मिलान करा लिया जाए तथा छूटे हुए पात्र लोगों को पेंशन से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि इन कार्यों के अतिरिक्त अगर कोई और कार्य कराया जाना है तो इसकी जांच कराकर रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.