मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हर घर नल का जल के तहत छूटे टोलों व बसावटों में पेयजल की व्यवस्था के लिए 74 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। वर्ष 2016 से हर घर नल का जल योजना चल रही है, बावजूद जिले के सैकड़ों टोलों व बसावटों में योजना का लाभ नहीं पहुंचा था। आवंटित राशि से पाइपलाइन बिछाने, जलमीनार निर्माण, बोरिंग और घरेलू कनेक्शन का कार्य होगा। मुजफ्फरपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि पंचायती राज विभाग से हस्तानांतरित होकर यह योजना पीएचईडी के अधीन आई तो पता चला कि कई टोलों व बसावटों में योजना पहुंची ही नहीं है। उन इलाकों को चिह्नित कर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। नए साल में काम पूरा कर लेने का लक्ष्य बताया कि 664 टोलों व बसावटों की तकरीबन दो लाख की आबादी पेयजल से वंचित है। यहां नल का जल पहुंचाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.