छूटे एससी-एसटी परिवारों की होगी पहचान, शौचालय निर्माण पर मिलेगा अनुदान
सासाराम, जुलाई 11 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला स्वच्छता समन्वयक अखिलेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, खुले में शौच मुक्त अभियान तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रखंड क्षेत्र के ऐसे एससी-एसटी परिवारों की पहचान की जाए, जो किसी कारणवश शौचालय निर्माण योजना से वंचित रह गए हैं। इसके लिए स्वच्छता पर्यवेक्षक घर-घर सर्वे कर पात्र परिवारों को चिन्हित करेंगे और उन्हें शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.