छूटे अभ्यर्थियों का 14 को होगा सत्यापन
गाजीपुर, मई 14 -- गाजीपुर। आगनबाड़ी सहायिका के चयन के लिए परियोजनावार अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्टेड किया गया है। इसमें शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य अभिलेखों का भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी की ओर गठित टीम कर रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बताया कि अब तक अनुपस्थित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का 14 मई को शाम पांच बजे तक सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार की विचार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्रों का गठित त्रिस्तरीय अभिलेखीय सत्यापन उप समिति तीन मई से सत्यापन किया जा रहा था। दस मई अंतिम तिथि थी। यह भी पढ़ें- सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, 18 को होगी काउंसिलिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.