पिथौरागढ़, मई 7 -- लोहाघाट। बाराकोट के छुलापैं स्थित भूमिया देवता मंदिर में पांच दिनी सामूहिक जागर का समापन हुआ। इस दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व पुरोहित गिरीश पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान किए। जागर गायकों ने महाभारत और रामायण कालीन गीतों का गायन किया। भंडारे में छूलापै, सूरी, भटवाड, रावलगांव, बैतरानी, भनखोला, खाली, लोहाश्री, झिरकूनी, टाक के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन में देव डांगर कैलाश पंत, टीकाराम, भूधर पंत, गिरीश चंद्र, रमेश पंत, गंगा दत्त, शेखर पंत, ईश्वरी दत्त, मोहन चंद्र , नवीन चंद्र, खिलानंद, राजू पंत, पुष्कर दत्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.