मेरठ, मार्च 9 -- छुर गांव में सोमवार को बिजली विभाग की टीम एबीसी (एरियल बंडल्ड केबल) तार बिछाने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने गांव की आबादी के बीच तार बिछाने से पहले जंगल में पड़ी जर्जर बिजली लाइन को बदलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी ये मांग पूरी नहीं होगी, तब तक कार्य नहीं करने दिया जाएगा। फिलहाल विरोध के चलते बिजली विभाग की टीम को लौटना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार जंगल की लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। उनका कहना है कि जब तक जंगल की खराब लाइन को नहीं बदला जाएगा, तब तक गांव में एबीसी केबल बिछाने का कार्य नहीं होने देंगे। बता दें, कि ग्रामीण अबसे पहले भी इस कार्य का विरोध कर चुके हैं। जिसके चलते सोमवार को बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.