मेरठ, मार्च 30 -- छुर गांव में किसान को गोली मारने जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया। उसके साथ हिरासत में लिए गए एक अन्य को पुलिस ने बैठाए रखा और रात में सेटिंग होने पर उसे छोड़ दिया। इसके अलावा अन्य कई ओर लोग भी पुलिस हिरासत में हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही थी। बता दें, कि छुर गांव में टुन्नू के आवास पर किसान रामवीर उर्फ भोलू को गोली मार दी गई थी। घायल किसान के पुत्र निशांत की तहरीर पर पुलिस ने अमित पुत्र ऋषिपाल, अमित पुत्र सुदेश व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया गया था। घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही थी। सोमवार केा पुलिस ने टुन्नु का चालान कर दिया। जबकि उसके साथ पकड़े गए एक अन्य को दिनभर बैठाकर रात मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.