दरभंगा, अप्रैल 2 -- सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के फुलथुआ गांव में भूमि विवाद के दौरान दो पक्ष आपस में उलझ गए। इस बीच हुई छुरेबाजी में सात लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने मामले को शांत कराया। घटना को लेकर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। ललित यादव की पत्नी गुड़िया कुमारी की ओर से दर्ज एफआईआर में विक्की कुमार यादव, रविन्द्र यादव, रामनाथ यादव, अमरनाथ यादव, अरविन्द यादव, शशिकांत यादव आदि को नामजद किया गया है। दूसरी ओर से विक्की कुमार यादव ने एफआईआर दर्ज करायी है। उसने गांव के ही शम्भु यादव, ललीत यादव, रामचन्द्र यादव, अमरजीत यादव, इन्द्रजीत यादव, अवध किशोर यादव, विजय यादव आदि को आरोपी बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.